घर के बाहर पटाखे से खेल रहा था 7 साल का बच्चा फिर पहुंचा अस्पताल !

एमपी के छतरपुर में एक 7 साल के बच्चे के हाथ में पटाखे के विस्फोट होने का मामला सामने आया। उसे हाथ और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज जारी है। घटना छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा की है। बतया गया की हरिदास कुशवाहा का 7 साल का बेटा भरत कुशवाहा सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे कहीं से पटाखा मिल गया और वह उसके हाथ में फट गया जिससे उसका हाथ बुरी झुलस गया। तो वहीं उसकी आंख से भी खून निकल रहा है। बच्चे और उसके दादा रामप्रसाद की मानें तो सुबह से ही बच्चे के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे और दादा घर में खाना बना रहे थे। तभी ये घटना हो गयी। हाथ में पटाखा विस्फोट होने के बाद वह खून से लथपथ दौड़ा हुआ घर आया तो हादसे का पता चला। उसे गंभीर चोटें आयी हैं। बच्चे को तत्काल ट्रीटमेंट देते हुए ऑपरेशन कराया गया फिलहाल उसका ईलाज जारी है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.