फलों की पेटियों में नोटों की कतरन निकलने से लोग हैरान ! || STVN INDIA ||

 

 

फलों की पेटियों में नोटों की कतरन निकलने से लोग हैरान ! || STVN INDIA ||

फलों की पेटियों के अंदर नोटों की कतरन निकलने से व्यापारी और लोग हैरान हो गए। जब उन्होंने मिलान किया तो सोच में पड़ गए। ये कतरन राजस्थान के नागौर जिले में फ्रूट की पेटियों के अंदर फलों के साथ निकल रही हैं। जिले के कुचामन में गुजरात से आ रही फल पेटियों में 20 से 500 रुपए के नोटों की कतरन आ रही हैं। ऐसा करीब 15 दिनों से हो रहा है। और अनार पेटियों में ये ज्यादा निकल रही है। जिसके साथ में कागज़ भी होता है। लोगों ने नोटों से मिलान किया तो कई कतरनों में नोट पर आने वाला सिक्योरिटी धागा भी साफ दिख रहा है। व्यापारियों ने आशंका जताई कि ये नकली नोटों की भी हो सकती है। हालाँकि ऐसी जानकारी है। की अनार की पेटियों पर लिखे नंबर से संपर्क किया गया। तो अनार के होलसेल व्यापारी से पता चला की वह महाराष्ट्र का है। जो भारतीय मुद्रा की ये कतरन किसी टेंडर होल्डर से किलो के भाव में खरीदता है। इसे अनार की पेटियों में डालने के काम में लिया जाता है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
17-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.