दूल्हे की इस हरकत पर दुल्हन को आया गुस्सा, स्टेज पर की..

 

 


शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के बीच प्रैंक वीडिया खूब वायरल हो रहे हैं, इसी बीच हमीरपुर के एक गांव में दूल्हा-दुल्हन का जयमाल स्टेज का वीडियो वायरल हुआ है। दूल्हे ने जयमाल पहनाया तो नाराज दुल्हन ने उसे ही थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और फिर स्टेज से उतरकर चली गई। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के लल्पुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बारात जालौन जिले से आई थी और जयमाल के दौरान दूल्हा शराब पीये हुए था.जिसपर दुल्हन ने उसपर थप्पड़ों की बरसात,करदी वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो लल्पुरा थाना क्षेत्र के स्वासा गांव का है, जहां बीती रात जालौन ज़िले में आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव से रविकांत की बारात आई हुई थी. बारात पहुंची तो जनातियों ने बढ़-चढ़ कर बारातियों का स्वागत किया. बारात बैंड बाजे के साथ वधू के दरवाज़े तक भी पहुंच गई.जब जयमाल कार्यक्रम का नंबर आया और जैसे ही दूल्हे रविकांत ने दुल्हन को वरमाला डाली तो वैसे ही दुल्हन ने दूल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और स्टेज से उतर कर वापस चली गई थी. फिलहाल कोई यह बताने को तैयार नहीं है कि वधू ने वर को थप्पड़ क्यों मारा, लेकिन कुछ लोग दबी जुबान बताते नज़र आये की दूल्हा शराब पीये हुए था. खेर इस पुरे मामले के बाद सुलहऔर समझौते के बाद शादी की रस्म पूरी की गयी और थप्पड़ खाने के बाद दूल्हा दुल्हन को विदा करके ले ग्या


By - sagar tv news
19-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.