शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी फिर लोगों ने पकड़कर दोनों की करा दी शादी ! || STVN INDIA ||
शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया प्रेमी फिर लोगों ने पकड़कर दोनों की करा दी शादी ! || STVN INDIA ||
कहते हैं की इश्क़ छिपता नहीं छिपाने से, ऐसे ही एक प्रेमी को अपनी शादीशुदा प्रेमिका से चोरी छिपे मिलना भारी पड़ गया। दोनों को पकड़कर लोगों ने उनकी शादी ही करा दी। मामला कहीं और नहीं बल्कि बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के सरौन सांगुटोल गांव का है। बताया गया की यहां रात के अंधेरे में एक युवक चोरी-छिपे अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। जब दोनों की मुलाकात के बारे में गांव वालों को पता चला तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और मौके पर ही महिला से उसकी शादी करवा दी। जानकारी के मुताबिक महिला कंचन देवी का साल 2013 से मुकेश दास से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन कंचन के घरवालों को उसका मुकेश से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। उन्होंने 2018 में कंचन की शादी झारखंड के गिरिडीह जिले के रहने वाले कामदेव दास से कर दी थी। कजिन इसके बाद भी कंचन अपने प्रेमी को नहीं भूली। उसका एक बच्चा भी है। लेकिन फिर भी वो बॉयफ्रेंड मुकेश से मिलती रहती थी। जिससे उसका ससुराल में विवाद भी होता रहा था। बताया गया की पति सूरत में रह कर मजदूरी करता है।