प्यार ऐसा परवान चढ़ा की शादी से पहले गायब हुई लड़की फिर प्रेमी से रचाई शादी || STVN INDIA ||

 

प्यार ऐसा परवान चढ़ा की शादी से पहले गायब हुई लड़की फिर प्रेमी से रचाई शादी || STVN INDIA ||

कहते हैं की जब प्यार किया तो डरना क्या। ऐसे ही एक युवक-युवती को प्यार हुआ जो परवान चढ़ गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खाई। जब लड़की की शादी तय हो गयी तो वो घर से भाग गयी फिर मंदिर में प्रेमी से शादी रचाई। मामला बिहार के मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र से सामने आया। जहाँ पुष्पराज कुमार और तारापुर थाना अंतर्गत कमरगंज निवासी बरसा कुमारी का प्यार पिछले एक साल से दोनों को बेपनाह चाहते थे। लेकिन दोनों ने अपने प्यार के बारे में घर वालों को नहीं बताया। लेकिन इसी बीच बरसा की शादी किसी दूसरी जगह तय हो गई। जो 20 अप्रैल को होनी थी। कार्ड भी छप गए थे। इसी बीच शादी के महज 5 दिन पहले अपनी सहेलियों को कार्ड देने की बात कह बरसा घर से जो निकली तो वापस नही लौटी। इस पर परिजनों ने थाने में शिकायत की। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। वहीँ शादी की तारीख निकलते ही बीते दिन 21 अप्रैल को बरसा तारापुर थाने पहुंची और पुलिस के सामने पेश हो गई। यहाँ उसने कहा की जिससे वो प्यार करती है उसी से शादी करेगी और कहीं नहीं। जहाँ परिजनों और स्थानीय लोगों ने मिलकर लड़का-लड़की के परिजनों को समझाकर रात के समय ही गनेली शिव मंदिर में शादी करवा दी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.