प्रेमी को ढूंढ रही प्रेमिका,प्यार फिर शादी अब पत्नी का पैसा,मोबाइल लेकर प्रेमी फरार || STVN INDIA ||
प्रेमी को ढूंढ रही प्रेमिका,प्यार फिर शादी अब पत्नी का पैसा,मोबाइल लेकर प्रेमी फरार || STVN INDIA ||
एक लड़का लड़की साथ में जॉब करते थे दोनों में प्यार हो गया जो ऐसा परवान चढ़ा की दोनों ने शादी भी कर ली। वहीँ चार साल बाद अब प्रेमी पति पत्नी को छोड़कर भाग गया। जिसकी तलाश में पत्नी उसके घर पहुँच गयी। लेकिन पति नहीं मिला। ये पूरा मामला कहीं और नहीं बल्कि बिहार के सिवान जिले से सामने आया है। जहां गुजरात से आई लड़की दो दिन से फरार प्रेमी को ढूंढ रही है। दरअसल असम की लड़की पूजा अग्रवाल गुजरात में प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। वहीँ इसी कंपनी में सिवान के तरवारा थाना क्षेत्र के जलालपुर का अभिषेक कुमार भी जॉब करता था। दोनों ने गुजरात के एक मंदिर में शादी की थी। वहीँ अब प्रेमी बहन की शादी का बहाना बनाकर घर लौटा आया। पीड़िता की माने तो वो तीस हजार और एक कीमती मोबाइल लेकर फरार हुआ है। उसका नंबर भी बंद है। उसके वापिस न लौटने पर वो सिवान पहुंची। जैसे तैसे प्रेमी के घर का पता मिला। लेकिन यहाँ प्रेमी के घरवालों ने मारने की धमकी देकर भगा दिया। इसके बाद पीड़िता एसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगाई की प्रेमी ने उसे धोखा दिया है।