मौसम विभाग का अनुमान अभी और बढ़ेगा तापमान लू भी चलेगी || SAGAR TV NEWS ||
इन दोनों मध्य प्रदेश में तपा देने वाली गर्मी पढ़ रही है। तापमान 40 डिग्री और उससे आगे चल रहे हैं। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है। कि आने वाले 24 घंटों के बाद मध्य प्रदेश के तापमान में तीन से चार डिग्री का उछाल आएगा। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में लू चलने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। वहीँ मौसम विभाग की मानें तो खरगोन, खंडवा, धार, ग्वालियर, दतिया, गुना, नर्मदा पुरम, रतलाम, छतरपुर, सागर और दमोह ऐसे जिले हैं। जहां पर तापमान ज्यादा रहेगा और इन इलाकों में लू भी चलेगी। इसके अलावा रात के तापमान में भी उछाल आने की संभावना जताई गयी है। इसको लेकर मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने जानकारी दी।