सड़क किनारे टूटे खंभे से घंटों तक होती रही बिजली की सप्लाई

दमोह जिले के पथरिया क्षेत्र के लखरौनी रास्ते पर एक टूटा हुआ बिजली का खम्बा अधर में लटका रहा इस दौरान लोगों की आवाजाही भी होती रही। जिससे खतरा बना हुआ था। दरअसल अल सुबह एक अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी थी। जिससे 33kv बिजली सप्लाई का यह खंबा टूटकर इस तरह से लटका रहा जबकि बिजली सप्लाई चालू रही। लोग यहाँ से निकल भी रहे थे लेकिन इस बात से सभी अनजान थे की खंबे में लगे तारों से बिजली की सप्लाई चालू है। जरा सी चूक होती तो किसी की भी जान जा सकती थी। इसके बाद बिजली कंपनी के अधिकारियों को खबर दी गई जहाँ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कराई।
मौके पर पहुंचे बिजली कंपनी के जेई गजेंद्र वास्केल ने बताया सूचना मिलने पर यहाँ पहुंचे थे। जिस वाहन ने खंबे में टक्कर मारकर इसे तोड़ा है। उसका नंबर मिल गया है। थाने में शिकायत की जायेगी।
हालाँकि टीम ने कुछ देर बात इसे दुरुस्त कर दिया था।


By - SAGAR TV NEWS
25-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.