हार्मोन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स

 

 

हैप्पी हार्मोन बढ़ाने वाले 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स और इनके फूड सोर्स
1. बी विटामिन (B Vitamin)
विटामिन बी शरीर में सेरोटोनिन का उत्पादन करने में मदद करता है, हमारे मूड बेहदतर बनाता है। साथ ही शरीर में सूजन को कम करता है और हमारे मस्तिष्क में तंत्रिकाओं की रक्षा करता है। सैल्मन, मूंगफली, पालक, एवोकैडो, फर्मेंटेड फूड्स विटीमिन बी से भरपूर होते हैं।2. आयरन (Iron)
आयरन सेरोटोनिन उत्पादन के लिए एक जरूरी मिनरल है यह शरीर में सेरोटोनिन के लिए सह कारक के रूप में काम करता है। क्योंकि यह ट्रिप्टोफैन को 5HTP को सेरोटोनिन में बदलने में में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, दाल, चना, कद्दू के बीज, काजू etc. में आयरन भरपूर मात्रा में होता है।3. मैग्नीशियम (Magnesium)
मैग्नीशियम शरीर में सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी होती है उनमें सेरोटोनिन का स्तर भी कम होता है। बादाम, केला, चिया के बीज आदि मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं।4. जिंक (Zinc)
जिंक तनाव, चिंता और अवसाद से लड़ने में मदद करता है। यह शरीर में तनाव हार्मोन को कम करता है और सेरोटोनिन के उत्पादन में मदद करता है। बीन्स, कद्दू के बीज, हरी मटर जैसे फूड्स में जिंक अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।5. विटामिन सी (Vitamin C)
विटामिन सी प्रोटीन में मौजूद ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड को मस्तिष्क के प्रमुख न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन में बदलने में मदद करता है और शरीर में सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। नींबू, संतरा, कीवी, आंवला विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।इसमें कोई संदेह नहीं है कि अपने आहार में इन न्यूट्रिएंट्स और फूड्स को शामिल करने से खुश रहने और अच्छा महसूस करने में मदद मिल सकती है। लेकिन अगर संतुलित आहार लेने के बावजूत आप लगातार उदास महसूस कर रहे हैं या चिंता, तनाव और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो यह किसी मेडिकल कंडीशन का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें, जिससे कि आपको सही उपचार लेने में मदद मिल सके।


By - sagar tv news
25-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.