अश्लील डांस सरकारी स्कूल में बर्थ-डे पार्टी में डांसर्स के साथ झूमे युवक || STVN INDIA ||

 

 

अश्लील डांस सरकारी स्कूल में बर्थ-डे पार्टी में डांसर्स के साथ झूमे युवक || STVN INDIA ||

सरकारी स्कूल में बर्थ-डे पार्टी आयोजित की गयी। इस दौरान कुछ लड़कों का डांसर्स के साथ हथियार लेकर डांस करने का वीडियो सामने आया है। जहां हसीना ने हाथ में पिस्टल लेकर जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि बिहार में सार्वजनिक कार्यक्रमों में हथियारों का प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है। ये नज़ारा गोपालगंज से सामने आया। जो तकिया याकूब गांव का बताया जा रहा है। दरअसल गांव के माध्यमिक स्कूल में बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में डीजे के साथ-साथ बार बालाओं के अश्लील डांस का भी इंतजाम किया गया था। लड़के आर्केस्ट्रा की बालाओं के साथ देर रात तक झूमते रहे। जहाँ कुछ लड़के डांसर्स के साथ हाथ में पिस्टल लेकर नाचते दिखे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लड़के और डांस कर रही बार बालाएं हाथ में पिस्टल लेकर ठुमके लगा रहे हैं। यही नहीं एक लड़का सिगरेट के कश लगाते हुए पिस्टल निकालता है और उसे डांसर के हाथ में दे देता है। वहीँ मामले में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने वीडियो में दिख रहे लड़कों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
25-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.