11 दिन बाद कब्र से महिला को निकाला बाहर पुलिस कर रही है जाँच || SAGAR TV NEWS ||

 

करीब 11 दिन पहले दफन की गई महिला का शव कब्र से बाहर निकाला गया। परिजनों ने जब उसकी हत्या किए जाने के आरोप लगाए तब पुलिस प्रशासन ने यह एक्शन लिया। मामला टीकमगढ जिले से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बदान मोहल्ला में रहने वाले बिलाल मोहम्मद की पुत्री सीमा का निकाह भोपाल में हुआ था। प्रसव होने के बाद उसकी मौत हो गई थी। साथ में बच्चा भी खत्म हो गया था। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर टीकमगढ़ आए। दफन करने के पहले जब महिलाओं द्वारा उसके शव का ग़ुस्ल यानी नहलाया जा रहा था तब उसके शरीर पर चोटों के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या को लेकर शक जताया। परिजनों ने सीमा के शव को कफन तो कर दिया। लेकिन उसके साथ हुई मारपीट की कसक परिजनों में बनी रही। इसके बाद पिता बिलाल ने इसकी शिकायत एसपी से की। उन्होंने इसकी कार्रवाई शुरू करवाई और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकालकर पीएम कराने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है की हत्या से जुड़े इस मामले की जानकारी मिलने पर समाज के कई लोग भी कब्रिस्तान पहुंचे। संभवतः यह पहला मामला था। जब हत्या की जांच करने के लिए किसी शव को कब्र से बाहर निकाला गया हो।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.