प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमी के साथ घर से भागी लड़की और मंदिर में की शादी किया वीडियो जारी लगाए आरोप

 

 

प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमी के साथ घर से भागी लड़की और मंदिर में की शादी किया वीडियो जारी लगाए आरोप

प्रेग्नेंट होने के बाद प्रेमी संग भागी प्रेमिका

एक लड़की को प्यार हुआ जो ऐसा परवान चढ़ा की उसने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेमी से घर से भागकर शादी भी कर ली। जबकि घर वाले लड़की की तलाश में कई जगह भटकते रहे। थाने में अपहरण की शिकायत भी की गयी। परिजन प्रेमी पर कई आरोप लगा रहे थे। तो पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। मामला बिहार के बेतिया जिले के नवलपुर ओपी थाना क्षेत्र के भरतापट्टी गांव का है। जहां तंग आकर अब प्रेमी प्रेमिका ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें नाबालिग प्रेमिका बोल रही है। कि वो 2 महीने की प्रेग्नेंट थी। घऱवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसलिए वो प्रेमी के साथ भाग गयी। उसने कहा कि जीऊंगी तो प्रेमी के साथ और मरूंगी तो प्रेमी के ही साथ। लड़की के फरार होने पर एक तरफ लड़की के पिता ने लड़के पर अपहरण का केस दर्ज किया था। वहीँ दूसरी तरफ लड़की ने वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई बता दी। वो बोली की उसे प्रेमी नहीं बल्कि वो उसे लेकर भागी है। प्रेमिका बोली की दोनों को एक-दूसरे से प्यार था। इसी बीच वो प्रेग्नेंट हो गई। और प्रेमी गुलटेनि यादव के साथ भाग गई। बाद में मंदिर में शादी की। जिससे उसके माता- पिता और भाई नाराज है। लड़की ने कहा है। कि वो थाने आकर बयान देना चाहती है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.