साली को ले भागा जीजा ! ससुराल वाले नहीं कर रहे थे पत्नी की विदाई || STVN INDIA ||

 

 

साली को ले भागा जीजा ! ससुराल वाले नहीं कर रहे थे पत्नी की विदाई || STVN INDIA ||

पत्नी अपनी मायके में थी लेकिन जब ससुराल वालों ने उसकी विदाई नहीं की तो जीजा अपनी नाबालिग साली को लेकर ही भाग निकला। ससुर ने दामाद पर अपहरण का केस दर्ज कराया तो वहीँ 2 हफ्ते बाद साली अचानक महिला हेल्पलाइन पहुंच गई जहाँ अपने माता पिता पर ही बाल विवाह कराने का आरोप लगा दिया। लड़की बोली की वो अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। क्योंकि परिजन उसका बाल विवाह करवाने जा रहे थे। मामला बिहार के छपरा जिले के गड़खा प्रखंड के कदना गांव से सामने आया। दरअसल लड़की के पिता ने आरोप लगाया था कि जीजा ही उनकी बेटी को लेकर भागा था। महिला हेल्पलाइन ने लड़की के परिवार को कॉल कर के बुलाया वहीँ जीजा को भी दबोच कर वहां लेकर आए। जहां से एसपी को सूचना देकर सभी को पुलिस के सुपुर्द किया। जानकारी के मुताबिक कृष्णा राम की शादी तेरस राम की बेटी सीकांति देवी के साथ हुई थी। उनके दो बेटी और 2 बेटे हैं। वो अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे करीब डेढ़ साल पहले सीकांति देवी अपने मायके कदना गांव चली गई। कृष्णा राम ससुराल वालों पर पत्नी की विदाई को लेकर लगातार दबाव बनाता था। लेकिन वो उसे हेज नहीं रहे थे। जिसके बाद बीते 6 अप्रैल को वह अपनी साली को लेकर ही फरार हो गया था। जिस पर उसके खिलाफ गड़खा थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.