दूल्हे ने अपनी शादी में इतना डांस किया की नाराज़ दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी || STVN INDIA ||

 

 

दूल्हे ने अपनी शादी में इतना डांस किया की नाराज़ दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी

बारात में नाचा शराबी दूल्हा दुल्हन ने दूसरे से की शादी

मंडप सज चुका था डीजे की पर गाने बज रहे थे। तभी दूल्हा बारात लेकर लड़की के द्वार पहुंचा। लेकिन दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा। वो डांस करने में इतना मशगूल हो गया की लड़की का पिता नाराज़ हो गया। और दूसरे लड़के से बेटी की शादी करा दी। ये कहानी कोई फ़िल्मी नहीं बल्कि असल ज़िंदगी की है। ऐसा सब कुछ महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के मलकापुर पंगरा गांव में 24 अप्रैल को हुआ। लड़की के पिता का आरोप है। कि दूल्हा शराब के नशे में धुत था। जिससे उन्होंने ऐसा किया। साथ ही कहा की बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4 बजे द्वार पर पहुंची लेकिन दूल्हा रात 8 बजे तक डांस करता रहा। कारण पूछा तो बाराती मारपीट पर उतर आए। जिस पर लड़की वालों ने दूल्हे समेत लड़के वालों की जमकर पिटाई की और फिर उन्हें बिना खाना खिलाए ही भगा दिया। इसके बाद लड़की के ही परिचित दोस्त से उसकी शादी कर दी। जिससे दुल्हन प्रियंका भी खुश है। हालाँकि भगाये गए दूल्हे ने भी अगले दिन एक दूसरी लड़की से धूमधाम से शादी की। लेकिन इसमें न उसने डांस किया न ही उसके दोस्तों और रिश्तेदारों ने शराब पी।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
28-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.