रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की कराई शादी अब परिजन मांग रहे दहेज़ || STVN INDIA

 

 

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की कराई शादी अब परिजन मांग रहे दहेज़ || STVN INDIA

अंधेरे में मिले प्रेमी-प्रेमिका लोगों ने करा दी शादी

एक प्रेमी रात के अँधेरे में प्रेमिका से मिलने जा पहुंचा ये देख लोगों ने उसे पकड़ लिया। इतना ही नहीं उसकी जबरन शादी भी करा दी। वहीँ अब लड़के के परिजन दहेज़ की मांग कर रहे हैं। मामला बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है। लड़के के परिजनों का कहना है की लड़की के परिजन उन्हें दहेज दें। तब ही वो लड़की को स्वीकार करेंगे। लड़के का भी यही कहना है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर प्रेमी रात के अंधेरे में छिपकर प्रेमिका से मिलने आया था। जहाँ गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव वालों ने पंचायती बैठाई और दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी करा दी। लड़की सुषमा कुमारी जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव की रहने वाली है। वहीँ लड़का राहुल कुमार बरबीघा के नेमदारगंज गांव का रहने वाला है। लड़का इस शादी से खुश तो है लेकिन परिवार के दवाब में है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.