दिव्यांग वर-वधु जोड़े की संगठन के लोगों ने कराई निःशुल्क शादी

कहा जाता है की जोड़ियां तो ऊपर वाला बनाकर भेजता है। वहीँ शादियों के इस सीजन में एक दिव्यांग जोड़े की शादी भी बड़े ही धूमधाम से कराई गयी। दरअसल दमोह जिले के हटा में बुंदेलखण्ड नव निर्माण संगठन और युवा जन कल्याण समिति हटा के द्वारा माँ गायत्री शक्ति पीठ में शादी करवाई। जहाँ फुटेरा निवासी दुल्हन दीपा अहिरवाल और बूढ़ा हटा निवासी सकाराम अहिरवाल शादी के बंधन में बंध गए। दोनों वर वधु दिव्यांग हैं। जिनका संगठन के द्वारा निःशुल्क विवाह संपन्न कराया गया। जहाँ नव दंपति को बधाई और आशीर्वाद दिया। इस दौरान दोनों परिवार के सदस्यों के लोगों के साथ संगठन के लक्ष्मण तिवारी, अनुराग गौतम, संजय पांडे समेत कई अन्य लोगों का सहयोग रहा।


By - sagar tv news
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.