दुकानों पर चला मामा का बुलडोजर करीब 12 करोड़ की जमीन से हटा अतिक्रमण || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्यप्रदेश में मामा शिवराज सिंह के बुलडोजर की स्पीड बढ़ती जा रही है सालों से सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर बनाई हुई दुकानों पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। इसी को लेकर टीकमगृह में भी सुबह के समय कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने करोड़ों रुपए की सरकारी जमीन पर बनी पक्की दुकानों को दो जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान टीकमगढ़ एसडीएम सीपी पटेल ने बताया कि 10 से 12 करोड़ की नगर पलिका की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से दुकानें बनाई हुई थी। जिन्हें पूर्व में नोटिस देकर सूचित किया गया था। लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने पर जेसीबी मशीन चलाकर उन दुकानों को जमींदोज कर दिया है साथ ही जहां जहां भी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण होगा। वहां कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, नगर पलिका की टीम और राजस्व अधिकारी मौजूद थे।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.