कमलनाथ का बड़ा बयान कांग्रेस सरकार बनी तो पुरानी पेंशन करेंगे लागू || SAGAR TV NEWS ||

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा की अगर 2023 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो वो पुरानी पेंशन लागू की जायेगी। उन्होंने कहा की हम इसे हर हाल में लागू करेंगे। कमलनाथ बोले की कांग्रेस की दूसरी सरकारों ने भी इसे लागू किया है। इस बात को कांग्रेस के घोषणा पत्र में भी शामिल करेंगे। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये बयान राजधनी भोपाल में शिक्षक कांग्रेस के अधिवेशन में दिया है। जहाँ वो कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
वहीँ देखा जाए तो हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को एक फिर शुरू करने का एलान किया था।


By - Sagar tv news
01-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.