बुंदेलखंड को मिली नई एक्सप्रेस अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन की सौगात इन सभी को होगा फायदा

 

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले के यात्रियों को अब खजुराहो जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उनके लिए टीकमगढ़ से खजुराहो नई एक्सप्रेस अनारक्षित पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत की गई है। जिसका शुभारम्भ केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जा रहा है की टीकमगढ़-खजुराहों के बीच चलने वाली ट्रेन हर दिन सुबह साढ़े 9 बजे टीकमगढ़ से चलेगी जो दोपहर पौने दो बजे खजुराहो पहुंचेगी। साथ ही अगले दिन सुबह 5 बजे खजुराहो से चलकर 8 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 13 जरनल कोच और 2 एसएलआर कोच लगे हैं। इसके साथ ही टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर दूसरा प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज और रेक लोडिंग के लिए गुड सेट स्वीकृति किया गया है। इसके अलावा ईसानगर से उदयपुरा तक इलेक्ट्रिफिकेशन का काम सितंबर तक पूरा हो जाएगा। साथ ही टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से टीकमगढ़ शहर के मुख्य मार्ग तक एप्रोच सड़क का चौड़ीकरण का काम किया जाएगा।
इसको लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी


By - SAGAR TV NEWS
03-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.