फिल्म जैसा मामला युवक बोला मेरे दो-दो बाप लेकिन दोनों नहीं अपना रहे

आपने अभिनेता सुनील शेट्टी की मशहूर फिल्म गोपी किशन देखी ही होगी। जिसमें एक बच्चे के दो दो बाप होते हैं। कुछ ऐसा ही मामला असल ज़िंदगी में एमपी के छतरपुर से भी सामने आया। जहाँ एक बेटा अपने असली पिता को तलाश रहा है। लेकिन उसे असली और सौतेला पिता दोनों अपनाने को तैयार नहीं हैं। इसलिए वो पत्नी के साथ एसपी ऑफिस आवेदन लेकर पहुंचा। ताकि पुलिस उसे बेटे का अधिकार दिला सके। दरअसल पठापुर रोड़ पर रहने वाले मुकेश अहिरवार ने एसपी ऑफिस में गहरा लगाई की उससे चार दिन पहले 24 साल से पाल पोसकर बडा कर उसकी शादी करवाने वाले पिता तुलसी दास अहिरवार ने मारपीट कर उसे घर से भगा दिया ये कहकर कि वह उसका बेटा नही है। जिस मां ने उसे पैदा किया उसने भी उसे अपनाने से मना कर दिया। मुकेश का कहना है की उसे चार दिन पहले पता चला कि उसकी मां की पहली शादी ईशानगर थाने के पहाडगांव मे गणेश अहिरवार के साथ हुई थी। लेकिन उसके पैदा होने के तीन महीने बाद उसकी माँ तुलसी अहिरवार के साथ भाग गई थी। जब वह अपने असली बाप गणेश के पास गया तो उसने मुकेश को अपनाने से इंकार कर दिया।
उसने अब पुलिस से फ़रियाद की है की दो-दो पिता हैं लेकिन अपना कोई नहीं रहा।
मामले में एडिशनल एसपी का कहना है पीड़ित ने पिता पर मारपीट करने के आरोप का आवेदन पुलिस को दिया है। जिसकी जांच की जा रही है।

 

 


By - SAGAR TV NEWS
05-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.