महिला IAS अधिकारी के यहां छापा इतना पैसा मिला की टीम को मशीन से गिनना पड़ा कैश || STVN INDIA ||

 

 

महिला IAS अधिकारी के यहां छापा इतना पैसा मिला की टीम को मशीन से गिनना पड़ा कैश || STVN INDIA ||

एक IAS अधिकारी के ठिकानों पर ED ने छापा मारा जहां इतना पैसा मिला की टीम को नोट गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। दरअसल अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने देश भर में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे एक साथ छापेमारी की। जहाँ ईडी ने झारखंड की सीनियर IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और रांची के पल्स अस्पताल पर छापा पड़ा। ये अस्पताल पूजा सिंघल के पति और व्यवसायी अभिषेक झा का है।वहीँ इसके अलावा अफसर के करीबी CA के घर से 25 करोड़ रुपये कैश मिलने की खबर है। ED ने मशीन से कैश को गिना। वहीँ टीम ने और कैश मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। बताया गया की बिहार के मधुबनी स्थित उनके घर से पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा को गिरफ्तार किया गया। बता दें की पूजा सिंघल झारखंड की सीनियर अधिकारी हैं। वर्तमान में उनके पास उद्योग सचिव और खान सचिव का प्रभार है। साथ ही वो झारखंड राज्य खनिज विकास निगम की चेयरमैन भी हैं। वो इससे पहले भी बीजेपी सरकार में कृषि सचिव के पद पर तैनात थीं।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
06-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.