मनरेगा शाखा के एएओ पर पांच हजार रूपए रिश्वत लेने के आरोप

 

छतरपुर जिले की बिजावर जनपद पंचायत इन दिनों चर्चा में है। वजह यह है कि मनरेगा शाखा में लेन देन का खेल चल रहा है। हाल ही में एक मामला सामने आया जिसमें डारागुवां गांव के रहने वाले हितग्राही पुष्पेंद्र तिवारी ने मनरेगा शाखा के एएओ पर पांच हजार रूपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाऐ हैं। बताया जा रहा है। कि पुष्पेंद्र तिवारी के दादा बाबू लाल तिवारी के नाम से साल 2020-21 में कपिल धारा कूप निर्माण किया गया था। जिसकी लागत लगभग 3 लाख 82 हजार रूपए थी जिसमें से कुछ पैसे हितग्राही ने पहले निकाल लिए थे। उस समय भी 5 हजार रुपए की रिश्वत ए ए ओ ने ली थी। अब महज 54 हजार राशि ही बाकी बची है। जिनका एफटीओ कटवाने के एवज में एएओ द्वारा दोबारा पांच हजार रूपऐ मांगें जा रहे है। जिसकी लिखित शिकायत हितग्राही ने बिजावर जनपद पंचायत सीईओ, एसडीएम और सीएम हेल्पलाइन के अलावा क्षेत्रीय विधायक से की है।
मामले में जनपद पंचायत सीईओ अखिलेश उपाध्याय ने बताया की सम्बंधित अशिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है जांच सही पायी जाती है तो कार्यवाई की जायेगी


By - SAGAR TV NEWS
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.