प्रेमिका घर भागी और प्रेमी से की शादी लेकिन अब सता रही चिंता || STVN INDIA ||

 

एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली वहीं अब नवदम्पति ने परिजनों पर धमकी देने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। दोनों ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया जिसमें इन सब बातों को कहा है। मामला है बिहार के गोपालगंज जिले का, जहाँ प्रेमिका ने प्रेमी पति के साथ वीडियो शेयर किया और पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दअरसल लड़की का कहना है की घरवाले उन दोनों की शादी के खिलाफ थे। जो शादी नहीं होने दे रहे थे। जिस वजह से दोनों घर से भाग गए और उन्होंने शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम गुड्डी कुमारी है। वो भोरे थाना के हुस्सेपुर के नवका टोला की रहने वाली है। उसने भोरे थाना के ही रकवा के रहने वाले करण कुमार सिंह के साथ शादी की है। बताया गया की लड़की के घऱवालों ने उनके भागने के बाद मुकदमा भी दर्ज कराया है। जहाँ दोनों किसी तरह छिप छिपकर रह रहे हैं। अब उन्हें मदद की दरकार है।


By - Sagar tv news
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.