70 साल के शख्स की दोबारा धूमधाम से हुई शादी 7 बेटियां,1 बेटा समेत गांव बना बाराती || STVN INDIA ||
एक अनोखी बारात को देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिसमें एक सत्तर साल के बुजुर्ग की बड़े ही धूमधाम से बारात निकली। जिसमें उसकी सात बेटियां और एक बेटे के साथ बच्चे और पूरा गांव बाराती बना। नज़ारा बिहार के छपरा का है। जहाँ हर कोई बैंड-बाजा और DJ की धुन पर थिरक रहा था। सारा गांव शादी के जश्न में डूबा रहा। इस अनूठी शादी को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे। जानकारी के मुताबिक एकमा के आमदाढ़ी निवासी राजकुमार सिंह की शादी 42 साल पहले 5 मई को शारदा देवी के साथ हुई थी। लेकिन पत्नी का दोंगा यानि (गौना) नहीं हुआ था। गौना वह रस्म है जिसमें पत्नी का मायके से अपने पति के घर दूसरी बार जाना होता है। इस रस्म को राजकुमार सिंह और उनके बच्चों ने इस कदर यादगार बना दिया। जिसे शायद कोई नहीं बूल सकता। 70 साल के उम्र में दूल्हा बने राजकुमार सिंह चर्चित सेवन सिस्टर्स के पिता हैं। महिला सशक्तिकरण के प्रतीक सातों बहन अलग-अलग फोर्स में जवान है। राजकुमार अपने गांव में आटा-चक्की चलाते हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को बिहार पुलिस और सेना में नौकरी दिलाने काफी संघर्ष किया है। वहीं इकलौते बेटे को इंजीनियर बनाया। बच्चों की ज़िद पर उनकी दोबारा इस तरह से शादी हुई।