एमपी उपचुनाव-कांग्रेस के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा, 27 सीटों पर होंगे उपचुनाव

 

 

 

मध्यप्रदेश में कांग्रेस खेमे से भाजपा में शामिल होने का दौर अब भी जारी है। शुक्रवार को निमाड़ अंचल से कांग्रेस विधायक ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर को इस्तीफा दे दिया। वे जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अब विधानसभा में 27 सीटों पर उपचुनाव होंगे।खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले दो सप्ताह में यह तीसरे कांग्रेस विधायक हैं जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। प्रोटेम स्पीकर ने उनका इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया है। मांधाता विधायक नारायण सिंह इस्तीफा देने के थोड़ी देर बाद भाजपा की सदस्यता लेने के लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच सकते हैं। इस्तीफों के दौर के बाद अब कांग्रेस विधायकों की संख्या 89 हो गई है।


By - SAGAR TV NEWS
23-Jul-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.