दुल्हनों की विदाई के समय दूल्हों ने माँगा दहेज़ फिर बिना दुल्हन के लौटे वापिस || STVN INDIA ||

 

 

दुल्हनों की विदाई के समय दूल्हों ने माँगा दहेज़ फिर बिना दुल्हन के लौटे वापिस || STVN INDIA ||

दूल्हों ने विदाई में माँगा दहेज़ फिर बिना दुल्हनों के ही लौटे

दहेज़ की लोभियों की वजह से न जाने कितनी ही बेटियां भेंट चढ़ती जा रही हैं। एक और ऐसा ही मामला सामने आया जिसे बताना भी बहुत जरुरी है। क्योंकि दो बेटियां जिनकी विदा ही नहीं हो पायी। और उन्हें थाने जाना पड़ा क्योंकि दूल्हों ने दहेज़ की ऐसी डिमांड रख दी की जो पूरा करना उनके वश में नहीं था। मामला राजस्थान के भरतपुर के बयाना स्थित सिकंदरा से सामने आया। जहाँ दो बहनों के साथ ऐसा हुआ। दरअसल पहले तो धूमधाम से द्वारचार, वरमाला,फेरे समेत सारी रस्में हो गयी। लेकिन विदाई के समय दोनों दूल्हों ने 5 लाख कैश, बाइक और गहनों की डिमांड रख दी। दूल्हों की एक ही ज़िद थी की दहेज़ मिलेगा तभी विदा होगी। और आखिरकार दोनों दूल्हे दुल्हनों को बिना विदा कराए ही चले गए। जिसके बाद परिजनों के साथ दोनों दुल्हनें थाने पहुंची और शिकायत की। बताया गया की सिकंदरा में शिवशंकर जाटव की बेटी सुषमा भारती और उसके छोटे भाई हरिशंकर की बेटी राजकुमारी की शादी बीते मंगलवार को हुई थी। सारी चीजें ठीक ठाक हुई। लईकिन विदाई के समय दहेज़ की डिमांड रख दी। जिसे परिवार पूरा नहीं कर सका। क्योंकि शिवशंकर मजदूर हैं उनका छोटा भाई हरिशंकर मंदबुद्धि है। जानकारी के मुताबिक, राजकुमारी और सुषमा की बारात रामपुरा (गढ़ीबाजना) से आई थी। जिनकी शादी दो चचेरे भाइयों पवन सिंह और गौरव सिंह से होनी थी। जो बिना उनके ही वापिस लौट गए।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
12-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.