MP | बाईक के सामने ट्रक आने से पंचायत सचिव के साथ अनहोनी हो गई || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर जिले के बिजावर में सड़क हादसे में ग्राम पंचायत सचिव की जान चली गई, इसके बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, बता दें कि जनपद पंचायत बिजावर के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पंचायत सचिव भवानी सिंह को टक्कर मारी थी बुरी तरह घायल हुए भुवानी ने मोके पर ही दम तोड़ दिया।
सचिव भवानी सिंह नया गांव में पदस्थ थे वह पुखरेला गांव के निवासी थे ग्राम पंचायत का काम करवाने के बाद वह जनपद पंचायत से वापस घर जा रहे थे जनपद पंचायत के सामने ही रोड पर बने डिवाइडर से टर्न लेते समय यह हादसा हो गया, इसके बाद जहां लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई तो ट्रक चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया है और पोस्टमार्टम करवा रहे हैं सूचना के बाद विधायक राजेश बबलू शुक्ला भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया।


By - Hrdesh Mangli Bijawar
13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.