सलमान खान के भाई सोहेल खान शादी के 24 साल बाद ले रहे तलाक

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री में एक और तलाक होने जा रहा है। सलमान खान के छोटे भाई व बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेव खान शादी के 24 साल बाद अलग होने जा रहे हैं। मुंबई स्थित फैमिली कोर्ट में इन्होंने तलाक की अर्जी डाली है। इन दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। खान परिवार के लिए यह बहुत दुख की बात है। पहले ही खान परिवार के बेटे अरबाज खान अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं। अब दूसरे बेटे सोहेल खान भी अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं।
सोहेल खान की तलाक की खबर इनके फैंस के लिए बेहद शॉकिंग है। खबरों के मुताबिक सोहेल और उनकी पत्नी के बीच में कोई वाद विवाद नहीं है। दोनों के बीच की दोस्ती अभी भी बरकरार है। हालांकि काफी लंबे समय से यह दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। आपसी सहमति से इन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया है। कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी गई है
1998 में हुई थी सोहेल और सीमा की शादी –
सोहेल खान और सीमा सचदेव खान की शादी साल 1998 में हुई थी। सीमा सचदेव पेशे से एक फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं। बांद्रा, मुंबई में इन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर सुजैन खान और महीप कपूर के साथ बुटीक खोले हुए हैं।
चंकी पांडे की शादी में सोहेल और सीमा की मुलाकात हुई थी। पहली ही मुलाकात में सोहेल ने सीमा को अपना दिल दे दिया था। इसके बाद दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और ये दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। साल 1998 में इन दोनों ने लव मैरिज की। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनका नाम योहान और निर्वाण है। शादी के 24 साल बाद अब यह दोनों अलग हो रहे हैं।


By - SAGAR TV NEWS
14-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.