चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर फंसे पेंच पर कैबिनेट मंत्री ने कही ये बड़ी बात

 

मप्र में ओबीसी आरक्षण पर फसे पेंच को सुलझाने में बड़े-बड़े नेता लगे हुए हैं। भाजपाई कांग्रेसियों को दोषी ठहरा रहे हैं तो कांग्रेसी भाजपा वालों को, जहाँ ओबीसी आरक्षण के मामले में कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। जिसमें उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा 27℅ से ज्यादा ओबीसी वर्ग के नेताओं को टिकट दिया जाएगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लगभग 3 सालों से टलते हुए नजर आ रहे हैं। एक ओर भाजपा खुद को ओबीसी का हितैषी बता रही है। तो वहीं कांग्रेस भी पीछे नही है। दोनो दल ओबीसी आरक्षण का पेंच सुलझा नही पा रहे है। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने मप्र में बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव प्रक्रिया कराने के लिए चुनाव आयोग को दो हफ्ते का समय दिया है। ऐसे में अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा अपने बयान दे चुके हैं। वहीं बीजेपी ने ओबीसी आरक्षण मामले को सुलझाने और जनता को समझाने मंत्रियों को जिम्मेदारी सौपी है। जिसको लेकर मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया की सरकार ओबीसी के 27 ℅ आरक्षण के पक्ष में है। लेकिन न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए चुनावी प्रक्रिया करवाने के लिए सरकार तैयार है


By - SAGAR TV NEWS
14-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.