इस इरादे से महिला पहुंची महल के ऊपर की पुलिस को बुलाना पड़ा || SAGAR TV NEWS ||

 

घूमने के लिए पहुंचे लोग उस वक़्त सकते में आ गए जब एक महिला जान देने के इरादे से महल के ऊपर चढ़ गयी। उन्होंने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। मामला निवाड़ी जिले के ओरछा में स्थित जहांगीर महल से सामने आया है। जहाँ महिला ऊपर से कूद कर जान देने के लिऐ चढ़ी थी। बताया जा रहा है की महिला के पति की एक्सीडेंट में जान चले जाने से दुखी होकर वो ऐसा करना चाह रही थी। बताया गया की महल से छलांग लगाते समय वो छज्जे पर गिर गयी जिससे उसे चोट आयी। आसपास घूम रहे पर्यटकों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर ओरछा थाना पुलिस, एनडीआरएफ और पुरातत्व विभाग की टीम पहुंची। जहाँ तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिला को रेस्क्यू कर नीचे उतारा। मामूली रूप से चोटिल महिला को झांसी मेडीकल कॉलेज रैफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक निवाड़ी के रहने वाले अमित अहिरवार की एक्सीडेंट में जान जाने से पत्नी दुखी थी जिससे वो यहां पहुंची थी। मामले में ओरछा थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया की मशक्कत के बाद महिला को समझा बुझाकर नीचे उतारा।


By - Sudhir Mawai niwari
20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.