दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ || SAGAR TV NEWS ||

 

बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसा ही मामला बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र से भी सामने आया। जहां दो लोगों की जान चली गई। जबकि 2 लोग घायल हो गए। दोनों ही घटनाएं अलग-अलग जगहों पर हुई। पहला मामला खरगापुर रोड का है। पुलिस के मुताबिक बीती रात दो बाइकों की आमने सामने की भिडंत में प्रेम नगर निवासी रामलाल कुशवाहा की मौके पर ही जाएं चली गयी थी। वह शादी समारोह में शामिल होने खरगापुर गया था। लौटते यह हादसा हो गया। वहीं दूसरी घटना टीकमगढ़ बल्देवगढ़ रोड पर हुई। बताया जा रहा है की थाना क्षेत्र के करमासन घाट में रहने वाले हरगोविंद लोधी और सोनू लोधी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे हरगोविंद लोधी की साँसें थम गयी। जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर डायल 100 पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - Sudhir Mawai tikamgarh
22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.