दुल्हन बोली दूल्हा टकला है जयमाला के बाद दुल्हन ने तोड़ दी शादी || STVN INDIA ||

 

दुल्हन बोली दूल्हा टकला है जयमाला के बाद दुल्हन ने तोड़ दी शादी || STVN INDIA ||

कहते हैं की बालों से इंसानों की पर्स्नालित्य पर काफी फर्क पड़ता है लेकिन ज़रा सोचिये की अगर किसी के बाल नकली हों और इस वजह से उसकी शादी टूट जाए तो आलम क्या होगा। दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जहाँ एक दुल्हन ने बारात लौटा दी। क्योंकि उसे बरमाला के समय पता चला की दूल्हे के बाल नकली हैं। और उसने शादी से इंकार कर दिया। ऐसी जानकारी भी है की जयमाला के बाद दूल्हे को मिर्गी का दौरा आ गया। उसे तुरंत पकड़कर सोफे पर लेटाया गया। चेहरे पर पानी के छींटे मारे गए। तभी कुछ लोगों ने उसके बालों में हाथ फेरा। तो उसका विग निकल आया और सच्चाई सामने आ गई। ये पूरा मामला सफीपुर कोतवाली का है। जहां बीते 20 मई को दुल्हन की बारात आई थी। दुल्हन को काफी मनाया गया लेकिन वो मानी नहीं दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई दूल्हे पक्ष के लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए बंधक बना लिया। जिस पर पुलिस को बुलाना पड़ा उन्होंने समझाइश देकर मामला शांत कराया। बताया गया की दूल्हे पक्ष ने वापस जाने के बदले 5 लाख 60 हजार लिए हैं। पंकज दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वहीं दुल्हन किसी प्राइवेट कॉलेज में टीचर है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
22-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.