दमोह का लाल देश पर हो गया कुर्बान खबर लगते ही मायूस हुए लोग

देश की सेवा करने में दमोह के बहुत से जवान देश की सीमा में अपना सीना तानकर खड़े हुए हैं। जो अपनी जान तक की परवाह नहीं करते और वक्त आने पर अपनी जान देश पर कुर्बान कर देते हैं। ऐसे ही एक जवान आकिल खान हैं। जो डयूटी के दौरान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक फुटेरा वार्ड 5 के मलयाना निवासी बीएसएफ जवान आकिल खान की डयूटी अमरनाथ यात्रियों की सेवा में लगी थी और वे यात्रियों का बराबर ध्यान रख रहे थे। यहां तक कि उनकी सुरक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगाए हुए थे। लेकिन किसी को नहीं पता था कि उनके साथ अनहोनी हो जाएगी। बताया जा रहा है। कि जब वे डयूटी कर रहे थे। तभी उनकी शहादत हो गयी। जैसे ही उनकी यह खबर उनके घर पहुँची। वैसे ही घर समेत दमोह में मातम छा गया। बताया गया की अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे आकिल की पोस्टिंग पंजाब के पठानकोट में थी। उनके परिवार में पत्नी शाज़िया खान के अलावा 8 साल की बेटी, 3 साल का बेटा, माँ, दो भाई और एक बहिन है।


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.