3 शादियों वाली महिला नेत्री का ठेकेदार से था अफेयर फिर उसके पति ने किया फिर ये || STVN INDIA ||

 

 

3 शादियों वाली महिला नेत्री का ठेकेदार से था अफेयर फिर उसके पति ने किया फिर ये || STVN INDIA ||

खूबसूरत महिला नेत्री की 3 शादियों वाली स्टोरी

पत्नी के प्रेमी को पति ने मरवाया,फ़िल्मी है कहानी

एक महिला नेत्री जिसका एक ठेकेदार के साथ में अफेयर चल रहा था। उसके पति ने शूटर्स के जरिये उसका मर्डर करवा दिया। ड्राइवर को भी गोली लगी थी। वहीं अब अवैध संबंधों को लेकर हुए मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। साथ ही महिला और उसके पति समेत एक अन्य को आरोपी बनाया है। मामला बिहार के मोतिहारी का है। जहाँ ठेकेदार जयप्रकाश की जाना ली गयी थी। पुलिस ने उसकी प्रेमिका और RJD नेत्री निराली उर्फ़ पल्लवी ठाकुर को गिरफ्तार किया। घटना बीते 16 मई को हुई थी। पुलिस के मुताबिक निराली और ठेकेदार जयप्रकाश की कहानी फिल्म जैसी है। निराली खुद को चर्चा में रखने अक्सर बड़े लोगों के बीच जाना, उनसे मिलना और उनके साथ टूर पर आना-जाना करती थी। उसने 3 शादियां की। उसकी पहली शादी ठेकेदार जय प्रकाश के गांव सरोतर में, दूसरी अरेराज और तीसरी चिरैया थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण में अवनीश से हुई थी। निराली के पहले पति की मौत होने पर उसे उसकी जमीन बेचने थी। ठेकेदार जय प्रकाश भी जमीन का काम करता था। जिससे संपर्क में आने के बाद दोनों में नजदीकियां बड़ी। वो उसे हर जगह साथ घुमाने ले जाता था। शादियों के बावजूद उसका संबंध ठेकेदार से रहा। MLC चुनाव से पहले निराली ने राजद की सदस्यता ली। कम समय में ही पार्टी में काफी चर्चित हो गई। फेसबुक पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ फोटो भी डाली थी। महिला का तीसरा पति ठेकेदार मर्डर में मुख्य आरोपी है। अवनीश प्रॉपर्टी डीलर मंटू शर्मा का ड्राइवर था। जिसका 2016 में मर्डर हुआ था। जिसके आरोप में उसे जेल हुई लेकिन बाहर निकलते ही निराली से शादी की। उनके तीन बच्चे हैं। अवनीश को भी ठेकेदार और निराली के अवैध संबंध का पता था लेकिन उसे डर था की वो मिलकर कहीं उसे ही न निपटा दें जिससे उसने शूटर से ठेकेदर को निपटवा दिया।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
25-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.