महापौर को जनता और अध्यक्ष को पार्षद चुनेंगे, निकाय चुनाव पर गृहमंत्री का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में दोनों प्रणाली लागू होगी। इनमें नगर निगम चुनाव में जनता ही महापौर को सीधे चुनेगी यानी प्रत्यक्ष रूप से चुनाव होगा। वहीं नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे. यानी यहां जनता नहीं बल्कि पार्षद ही अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस संबंध में सरकार ने अंतिम फैसला ले लिया है। सरकार ने संशोधित अध्यादेश को राजभवन भेज दिया है। राज्यपाल की मंजूरी मिलते ही इस पर मुहर लगेगी।

इस संबंध में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कहा कि नगर निगम में महापौर को प्रत्यक्ष प्रणाली से जनता चुनेगी। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। उन्होंने बताया कि संशोधित अध्यादेश को राजभवन भेजा गया है।


By - sagartvnews
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.