कॉलेज से घर जा रहा था युवक लेकिन पहुंच ही नहीं पाया घर !

 

 

 

 

दमोह जिले के पतहरिया थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र की जान चली गयी। जबकि एक अन्य युवक गंभीर घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। जान गंवाने वाला युवक मौसम पटेल बोबई गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। जो करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। मौसम पटेल सागर में नर्सिंग का कोर्स कर रहा था। वह रोज पथरिया से सागर अप डाउन करता था। गुरुवार को कॉलेज से लौटते वक्त जब वह अपने घर जा रहा था। तभी मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और जिससे वह करीब 50 फुट दूर एक खाई में जा गिरा। अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं दूसरा घायल युवक पथरिया के करैया खेजरा गांव का रहने वाला है। जिसे मौसम ने लिफ्ट दी थी।
ऐसी जानकारी है की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर देर से पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
26-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.