पंजाब सरकार के VIP सुरक्षा वापस लेते ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के Murder देखिए वजह | STVN INDIA

पंजाब सरकार के VIP सुरक्षा वापस लेते ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के Murder देखिए वजह | STVN INDIA


पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी. मूसेवाला पर मनसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बता दें कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी.
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके। अब आपको मूसेवाला हत्या के पीछे की वजह बताते है
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने यह जानकारी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।दरअसल मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए की गई है। गैंगस्टर बिश्नोई के साथी रहे मिड्‌डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल कर दिया गया था। इसमें सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था। इसके बाद मैनेजर ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस का वांटेड है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और लक्की पटियाल का नाम सामने आ रहा है।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
29-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.