ये 5 क्रिकेट सितारे जो कम उम्र में कह गए दुनिया को अलविदा दिग्गज नाम भी ही शामिल जानिए कौन हैं

 

 


मृत्यु जीवन की सच्चाई है, लेकिन इस सच्चाई को स्वीकार करना बहुत मुश्किल होता है। यह हर किसी के साथ होता है, लेकिन । अगर किसी की मृत्यु असमय होती है तो यह और भी दुःखदायी होता है। 40 साल की उम्र में मरना और 80 साल की उम्र में मरना दोनों के बीच काफी अंतर होता है। हालांकि दोनों मामलों में एक इंसान की जान जाती है, लेकिन छोटी उम्र में मरने वाले लोग सभी को सदमे की स्थिति में छोड़ जाते हैं। तो आज चर्चा ऐसे ही पांच क्रिकेटरों की जो असमय ही काल के गाल में समा कर अपने प्रशंसकों को सदमे में छोड़कर चले गए- आइये जानते है उनके नाम

एंड्रयू साइमंड्स =
एंड्रयू साइमंड्स कंगारू क्रिकेट टीम का बेहतरीन हरफनमौला चेहरा थे। बल्लेबाजी में छक्कों की बौछार करने से लेकर गेंदबाजी के दौरान वह विरोधी टीम के खिलाड़ियों की गिल्लियां उड़ाने में माहिर माने जाते थे। वह 46 साल के थे।एक सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई।थी यह हादसा शनिवार (14 मई, 2022) रात को हुआ। था वह तब उत्तर पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में टाउन्सविले के पास कार क्रैश का शिकार हुए।पुलिस ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलियन टीम में दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर रहे शेन वॉर्न का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था उन्होंने 52 साल की उम्र में आखिरी सांस ली आप सभी को बता दें कि शेन वार्न सर्वकालिक दिग्गज स्पिनरों में से एक थे। सामने आने वाली मीडिया रिपोर्ट्स को माने तो शेन वार्न मौत के समय में थाईलैंड के अपने विला में मौजूद थे।

हैंसी क्रोनिए
2000 में प्लेन क्रैश की एक घटना हुई थी। इस दूर्घटना में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए की दर्दनाक मौत हो गई थी। तब हैंसी महज 32 साल के थे। इस छोटी की उम्र में ही क्रोनिए लोकप्रियता के शिखर तक भी पहुंचे और क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े विलेन की ख्याति भी पाई।

बांग्लादेश के मंजुरल इस्लाम राणा
एक दिन बांग्लादेश टीम के मंजुरल अपने एक दोस्त के साथ बाइक से रेसिंग करते हुए अपने पसंदीदा रेस्टॉरेंट में खाना खाने जा रहे थे कि इसी बीच वह बाइक पर अपना नियंत्रण खो बैठें और बस से टकरा गए। मंजुरल उस वक्त सिर्फ 22 साल के थे। इस हादसे में मंजूरल के दोस्त को भी अपनी जान गवानी पड़ी,

मैलकम मार्शल
वेस्टइंडीज के लंबे कद के तेज गेंदबाज मैलकम मार्शल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद वे युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट के गुर सिखाने लगें। लेकिन कोचिंग के दौरान ही उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। इसके बाद उन्होंने कोचिंग छोड़ दी और अपना इलाज कराने लगे। 4 नवंबर, 1999 को 41 वर्ष की छोटी सी उम्र में वह इस बीमारी से लड़ते-लड़ते हार गए।


By - sagar tv news
31-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.