ये महिला खिलाड़ी क्यों बोली- काश मैं पुरुष होती जानिए

 

 

 

खेल के मैदान में पीरियड्स की वजह से हारने वाली एक महिला खिलाड़ी ने अपना दर्द बयां करते हुए कह डाला की काश मैं लड़का होती... और बताया कि कैसे पीरियड्स के दौरान उनके पेट में तेज दर्द उठा, जिसने उनके खेल को प्रभावित किया और आखिर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस महिला खिलाड़ी का नाम झेंग किनवेन है. 19 साल की टेनिस प्लेयर Zheng चीन की रहने वाली हैं. बीते दिन French Open में उनका मुकाबला पोलैंड की इगा स्विटेक से हुआ. शुरुआत में Zheng ने Swiatek पर बढ़त बना ली थी, लेकिन पीरियड्स में हुई ऐठन की वजह से अंत में उन्हें मैच गंवाना पड़ा. Zheng ने कहा काश मैं मैदान पर लड़का हो सकती, तो मुझे इस दर्द (पीरियड्स के) से नहीं गुजरना पड़ता आगे उन्होंने कहा कि शुरुआती सेट्स के दौरान मुझे कोई दर्द नहीं हो रहा था. लेकिन बैक मसाज करवाने के बाद और ब्रेक से लौटने के बाद दाहिने पैर (जांघ) में खिंचाव महसूस किया. इसके बाद उनका दर्द बढ़ता गया अगर पेट दर्द नहीं होता, तो मैं खेल को और एन्जॉय कर सकती थी. मैं खेल में और जान झोंकने की कोशिश करती. लेकिन शायद मेरा दिन अच्छा नहीं था. Zheng ने कहा कि अब वो अगले मुकाबले की तैयारी कर रही हैं


By - sagar tv news
01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.