चोरी छिपकर मिलते प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़ा और करा दी मंदिर में शादी || STVN INDIA ||

 

 

चोरी छिपकर मिलते प्रेमी जोड़े को लोगों ने पकड़ा और करा दी मंदिर में शादी || STVN INDIA ||

चोरी छिपे मिल रहे प्रेमी जोड़े की लोगों ने कराई शादी

एक प्रेमी जोड़ा छिप छिपाकर अकेले में मिल रहा था जब दोनों पकड़े गए तो लोगों से बोले की उनकी शादी करा दो। बस फिर क्या था आनन्-फानन में ही उनकी मंदिर में शादी भी करवा दी गयी। तस्वीरें बिहार के बेगूसराय की हैं। मामला छौराही ओपी क्षेत्र के छौराही इलाके से सामने आया। जानकारी के मुताबिक प्रेमी धनु टोल निवासी अजय कुमार और प्रेमिका चौफेर निवासी अर्चना कुमारी एक-दूसरे छिप-छिपकर मिलते थे। बीते दिन भी वो इसी तरह मिले। लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चोरी छिपे मिलते हुए पकड़ लिया। जब उनसे पूछताछ की तो बताया की वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। और शादी करना चाहते हैं। लेकिन दोनों के घर वाले इसके लिए तैयार नहीं है। कई दफा कहने के बाद भी नहीं माने। दोनों की बातें सुनकर ग्रामीणों ने उनकी शादी कराने की ठानी। इसके बाद जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने शिव मंदिर में दोनों की शादी करवाई।


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
01-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.