बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐतिहासिक रोड शो बोले कमल को मिलेगा आशीर्वाद ! || SAGAR TV NEWS ||

 

यह वक्त चुनाव का है। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ता विचारों से लैस होकर जनता के बीच जाएंगे और जनता से कमल के लिए आशीर्वाद मांगेंगे। एमपी और महाकौशल में फिर जनता का आशीर्वाद कमल को ही मिलेगा। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही। दरअसल वो जबलपुर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बात कही। साथ ही एक विशाल रोड शो में वो शामिल हुए।
बता दें की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन बीती रात जबलपुर में हुआ और वहां आयोजित किए गए सम्मान समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे बहुत पहले जबलपुर आना चाहते थे। लेकिन कोरोना के कारण उनका प्रवास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि यह स्वागत किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि उस विचारधारा का है। जिसके लिए 4-4 पीढ़ीयों ने अपना जीवन समर्पित किया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद थे। जेपी नड्डा डुमना एयरपोर्ट से 20 किलोमीटर लंबे रोड शो के लिए रवाना हुए थे।


By - Harish Dubey Jabalpur
02-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.