एक युवक कुछ इस तरह से अलविदा कह गया की कुछ लोगों पर लगे आरोप !

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र में लगातार घटनाएं बढ़ रही हैं। जिससे पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। एक बार फिर थाना अंतर्गत एक युवक का मर्डर हुआ। जिसमें कुछ लोगों पर आरोप लगे हैं। की उन्होंने इतनी बुरी तरह पीटा की उसने दम तोड़ दिया। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है। मृतक का नाम जितेंद्र यादव है जो वार्ड क्रमांक 5 का निवासी था। उसके दोस्त सोनू एंथोनी ने बताया कि रात में वह दोनों सागर से पथरिया पहुंचे थे। उसका आरोप है की तालाब के पास पहले से मौजूद कैलाश पटेल और आशीष ने उन्हें रोका जहां जितेंद्र से मारपीट करने लगे। उसने बीच बचाव किया, तो आरोपी वहां से चले गए। लेकिन इसके बाद जितेंद्र यादव आरोपी के घर पहुंचा और उनकी मां से शिकायत की। लेकिन ऐसा आरोप है की कैलाश के पिता गनपत, उनकी मां और भाई ने मिलकर जितेंद्र को पीटना शुरू कर दिया। तभी सोनू के पिता उसे वहां से लेकर चले गए।
मृतक की सास का आरोप है की रात में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे तो लाइट गोल होने से पुलिस ने सुबह रिपोर्ट लिखाने को कहा।
पूरे मामले में पथरिया थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है। की युवक घर में मृत पड़ा था। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। जिसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

 


By - Aftab Khan Sagar TV News from Patharia
02-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.