आखिरकार पुलिस ने खोजा अस्पताल से चोरी गया बच्चा महिला गिरफ्तार

 

जिला अस्पताल से चोरी किये गए एक महीने के बच्चे को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला है। बताया गया की 84 घंटे के बाद पुलिस को ये सफलता मिली है। ये मामला टीकमगढ़ जिले का है। जहां 31 मई की देर रात 3 बजे के करीब जिला अस्पताल से पहली बार पार्वती कुशवाहा उम्र 50 साल नि. सतगुवां का एक महीने का बच्चा जिसे अज्ञात चुरा ले गया था। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर जाँच शुरू की थी। बच्चे की तलाशी के लिए चप्पा-चप्पा देखा गया शहर के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जिसमें सामने आया की अस्पताल से एक पुरुष और उसके साथ मौजूद एक महिला जो काले रंग की साड़ी पहने थी। वो बच्चे को थैले में रखकर बाइक से धजरई बल्देवगढ तरफ गयी थी। बल्देवगढ़ के सीसीटीवी में बाइक सवार अकेला दिखा। और ये साफ हुआ की चोरी गया बच्चा बल्देवगढ के आसपास के क्षेत्र में महिला के साथ मौजूद है। पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रीय कर बच्चे को चोरी कर ले गई अज्ञात महिला की फोटो दिखाई गई गांव-गांव में जनसम्पर्क किया। जहां पता चला की कस्बा बल्देवगढ में तहसील के पास एक महिला रहवासी मकान में संदिग्ध हालत में देखी गई जो जलगुवां के रज्जू ठाकुर की लड़की है। पुलिस मकान में पहुंची तो वो नहीं मिली लेकिन बच्चे का कुछ सामान जरूर मिला। उसके भाई से पूछताछ में पता चला की महिला का नाम कविता ठाकुर है। जिसकी पांच साल पहले (गर्रोली) नौगांव जिला छतरपुर के भगवंत सिंह से शादी हुई है। जो वहीं गयी है। जो पुलिस की भनक लगने पर घर के पीछे के दरवाजे से बच्चे को लेकर नाले में से होते हुये भाग गई हैसर्चिंग करने पर वो गंदे नाले में छिपी मिली। जिसे पुलिस ने पकड़ा। और बच्चा बरामद किया। जिसे टीकमगढ़ लाकर मेडिकल परीक्षण कराकर परिजनो के सुपुर्द किय। बच्चे को SNCU में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने महिला के खिलाफ कार्यवायी की वहीं पति की तलाश जारी है।


By - Sudhir Kumar Jain Sagar TV News from Tikamgarh.
04-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.