जिससे पहनना था मंगलसूत्र, इंस्पेक्टर साहिबा ने उसे पहना दी हथकड़ी,लेकिन लेडी सिंघम सलाखों के पीछे

 

 

जिससे पहनना था मंगलसूत्र,इंस्पेक्टर साहिबा ने उसे पहना दी हथकड़ी…लेकिन अब

लाखों की ठगी करने वाली ये लेडी सिंघम सलाखों के पीछे
पहले मंगेतर को पहनाई हथकड़ियां फिर इंस्पेक्टर साहिबा भी गिरफ्तार

पुलिस की वर्दी पहनकर अपने मंगेतर के साथ मिलकर महिला पुलिस अधिकारी जुनमणी राभा ने ठगी का ऐसा खेल रचा था कि जिसका खुलासा होने पर हर कोई हैरान है. लेकिन जब पूरे मामले का पता चला तो ये महिला इंस्पेक्टर अब खुद भी सलाखों के पीछे है. दरअसल असम पुलिस की सब इंस्पेक्टर ने खुद को बचाने के लिए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जिससे उसने शादी तय हुई थी रिपोर्ट के मुताबिक असम पुलिस में इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ONGC में नौकरी लगवानें के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थीं. हैरानी की बात ये है कि शुरुआती तौर पर खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा ने FIR दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था इस दौरान जुनमणी राभा नगांव जिले में सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थी. उसी समय राभा ने अपने मंगेतर को उसके द्वारा किए गए कथित अपराधों के बारे में पता चलने के बाद गिरफ्तार किया था. बता दें कि अधिकारी राभा एक साल से अधिक समय से राणा पराग के साथ रिश्ते में थी और बीते साल अक्टूबर में उसके साथ सगाई भी हो गई थी

#Junmani Rabha #subinspector #Assampolice #Assam #SubInspector


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
05-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.