सागर बीजेपी विधायक की कमलनाथ को चुनौती खुद आएं और अपने प्रत्याशी को जिताएं ! || SAGAR TV NEWS ||

 

कमलनाथ को मेरी सीधी चुनौती है की उन्होंने टिकट दिया है वही अब सागर आकर चुनाव जिताएं। ये बात सागर नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने एक बयान देते हुए कही है। विधायक ने कहा की वो इससे कुछ हासिल कर लेंगे ये उनका भ्रम है। इस भ्रम को हम तोड़ेंगे उन्होंने सेंध लगाकर जिस तरह परिवार को बांटने की कोशिश की है। इसलिए उन्हें ये चैलेन्ज है। भाजपा एक मूल्य आधारित और विचारधारा वाली पार्टी है। पार्टी का परिवार सिर्फ चार दीवारी तक ही सीमित नहीं है।
नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने बात पत्रकार वार्ता के दौरान कही है। दरअसल जब से उनकी बहु यानी छोटे भाई पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता की पत्नी निधि जैन का कांग्रेस की तरफ से महापौर के लिए नाम लगभग तय हुआ है तब से कई सारी बातें कही जा रही हैं। और विधायक शैलेन्द्र जैन इस समय धर्मसंकट में फंसे हुए हैं। क्योंकि एक तरफ उनका परिवार है। वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी है। जिससे वो विधायक हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक शैलेन्द्र जैन ने कई सारी बातों को रखा और कांग्रेस से उनकी बहु को टिकिट दिए जाने को लेकर कमलनाथ को निशाने पर लेते हुए उन्हें चुनौती दी है। साथ ही कहा की आगामी दिनों में भाजपा का ही महापौर सागर में बनेगा।


By - Sagar tv news
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.