IPS अधिकारी का टायर बांधकर दौड़ने का अंदाज़ बना चर्चा का विषय

साइकिल चलाना रनिंग करना या अन्य किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से शरीर फिट रहता है। वहीं इन दिनों एमपी के छतरपुर जिले के एसपी का एक वीडियो खासा चर्चाओं में है। जिसमें वो एक टायर को बांधकर दौड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। आईपीएस अधिकारी सचिन शर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें एसपी सचिन शर्मा शरीर को फिट रखने टायर बांधकर दौड़ते दिख रहे हैं। यह वीडियो पुलिस लाइन स्थित ग्राउंड का बताया जा रहा है। जहां एसपी रात के समय कुछ इस तरह से रनिंग कर रहे थे।
गौरतलब है की कुछ दिनों पहले भी डीआईजी विवेक राज सिंह और एसपी सचिन शर्मा जब जटाशंकर जा रहे थे। तभी दोनों अधिकारी बिजावर से जटाशंकर लगभग 25 किमी दौड़ते हुए दिखे थे। जो खासा चर्चाओं में रहा था।---------

 


By - Himanshu Agarwal Sagar TV News from Chhatarpur.
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.