प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने किया पुलिस के हवाले थाने में हुई शादी || STVN INDIA |

 

 

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने किया पुलिस के हवाले थाने में हुई शादी || STVN INDIA |

एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। यही नहीं इसके बाद इन दोनों की शादी भी करा दी गयी। प्रेमी युगल की ये कहानी बिहार के गया जिले की है। जिनके बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया जा रहा है की चेरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली तनुजा कुमारी और अरवल जिले के कुर्था में रहने वाला कौशल कुमार एक दूसरे प्रेम करते हैं। और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन इसके लिए प्रेेमिका के परिजन तैयार नहीं थे जो लड़के के खिलाफ थे। जानकारी के मुताबिक जब प्रेमी कौशल कुमार अपनी प्रेमिका तनुजा कुमारी से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। इस बायत की सूचना लगते ही उसकी प्रेमिका भागते हुए महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची। जहां पहले प्रेमी को आज़ाद कराया वहीं इसके बाद महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने दोनों परिवारों को शादी के लिए रजामंद भी कर लिया। और आखिरकार प्रेमी युगल की शादी करा दी गयी। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

#PremPrasang #Shadi #Police #BiharNews #STVNINDIA ,


By - SARJU PATEL , STVN INDIA - SAGAR TV NEWS
08-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.