डॉ. के पास इलाज कराने अपने बच्चे के साथ पहुंची बंदरिया


जब भी किसी इंसान को चोट लगती है। तो वो सीधा अस्पताल में इलाज करने के लिए जाता है। लेकिन शायद आपने कभी नहीं सुना होगा की कोई पशु अपना इलाज कराने खुद ही अस्पताल गया हो। तो चलिए आपको ऐसा ही एक मामला और तस्वीर बताते हैं। जिसमें एक बंदरिया अपने बच्चे को गोद में लेकर डॉक्टर के पास इलाज करने पहुंची। जिससे खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए। ये नज़ारा बिहार के रोहतास जिले के एक निजी क्लिनिक का बताया जा रहा है की जिसमें एक घायल बंदरिया इलाज कराने पहुंचती है उसके सिर पर चोट लगी थी। डॉक्टर ने उसे मरहम लगाया। घायल बंदरिया की गोद में उसका बच्चा भी था। जिसका वीडियो सामने आया है।
दरअसल, जिला मुख्यालय सासाराम के मुहल्ला शाहजुमा में एक बंदरिया अपने बच्चे के साथ घूमती रहती है। उसके सिर पर चोट लगी थी। वह मोहल्ले के डॉक्टर एसएम अहमद की निजी क्लिनिक के बाहर आकर बैठ गई। डॉक्टर के स्टाफ ने जब घायल बंदरिया को वहां देखा तो उसे उठाकर इलाज के लिए अंदर ले गए। इसके बाद उसका इलाज किया। इस दौरान बंदरिया का बच्चा उसके सीने से ही चिपका रहा। इलाज पूरा होने पर वो वहां से रवाना हुई। तभी उसने डॉक्टर को इतनी हसरत से देखा जैसे वो धन्यवाद कह रही हो।

 

 


By - STVN INDIA
10-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.