बुर्का पहनकर आई महिला ने कार में लगा दी आग नज़ारा CCTV में हुआ कैद

 

एक महिला बुर्का पहनकर कार के पास पहुंची उसने टायर पर पेट्रोल छिड़का और उसमें आग लगा दी। इसके बाद वो वहां से चम्पत हो गयी। ये तो अच्छा हुआ की बच्चों ने ये नज़ारा देख लिया नहीं तो बड़ी घटना भी हो जाती।
तस्वीरें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर कैंट क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है की मझौली कम्पाउंड में खड़ी एक कार को जलाने के लिए महिला पेट्रोल लेकर पहुंची और उसने कार के पहिये पर पेट्रोल डाला। कई बार के प्रयास में महिला ने टायर में आग लगाने की कोशिश की। लेकिन बाद में उसे सफलता मिल गई। जैसे ही टायर ने आग पकड़ी वह वहां से भाग गई। वही जब बच्चों ने आग लगते देखा तो शोर मचाया। जिससे समय रहते कार का मालिक और कॉलोनी के लोग आ गए और तत्काल आग पर काबू पाया गया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गाड़ी मालिक ने अज्ञात बुर्का धारी महिला के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है।


By - SAGAR TV NEWS
13-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.