जब अखाड़ा बन गया शादी का एक मंडप,दुल्हन वाले बोले जाओ नहीं करनी शादी

वैसे तो शादियों के मंडप में शादी होती है। लेकिन एक शादी का मंडप अखाड़ा बन गया। घरातियों और बारातियों में कुर्सियां चल गयी। जहाँ लड़की वालों ने बारातियों को पीट दिया। यही नहीं दूल्हे राजा तक को नहीं छोड़ा। मामला एमपी के छतरपुर से सामने आया है। बात इतनी बिगड़ी की शादी कैंसल होने तक की नौबत आ गई। लेकिन बाद में समाज की पंचायत और बुजुर्गों के समझाने पर लड़की वाले शादी के लिए राजी हुए।
जानकारी के मुताबिक बारात आने के बाद रात बाराती खाना खा चुके थे और नाच-गाना चल रहा था। सड़क किनारे ही मंडप गढ़ा हुआ था। जहां दुल्हन के घर की लड़कियां और महिलाएं डांस कर रहीं थी। तो बाराती फेरों के इंतजार में थे। लेकिन, जब नाच-गाना बंद नहीं हुआ तो नशे में चूर दूल्हे के भाई का सब्र जवाब दे गया। उसने मंडप के नीचे बज रहे म्यूजिक सिस्टम में लात दे मार दी। ये देख लड़की वाले बारातियों पर टूट पड़े। सड़क किनारे गश्त कर रहे पुलिसवालों ने जब यह देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। सख्ती के बाद विवाद शांत हो सका।
बताया गया की बारात टीकमगढ़ से छतरपुर कलेक्टर बंगला के पास आई थी। शादी बंजारा परिवार में थी। हंगामे के बाद दुल्हन सोनम के परिवार ने शादी कराने से इनकार कर दिया। दूल्हे चंदू और उसके परिवार को बारात वापस ले जाने को कहा। लेकिन लोगों के समझाने वो लोग मान गए तब कहीं शादी हुई।-


By - Himanshu Agarwal chhatarpur
16-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.